फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र की तैयारी में पूविवि प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। विश्वविद्यालय का नया सत्र 16 जुलाई से शुरू हो रहा है। विश्वविद्यालय परिसर के साथ कालेजों में भी तैयारी शुरू हो गई है। विवि परिसर में हास्टलों की सफाई के साथ छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं को सुधारने की पहल की जा रही है। मेस से लेकर क्लास रूम तक को अपडेट किया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला हो चुका है। इंजीनियरिंग में दाखिला होना है। नया शुरू होते ही बाहरी छात्र परिसर में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इस नाते व्यवस्था को पहले से ही ठीक करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर स्थित चारों हास्टलों की सफाई करने के साथ बिजली, पानी और मेस की व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। हास्टलों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्डो की भी तैनाती की जानी है। जिन छात्रों को दाखिला हो चुका है वह परिसर में आने की तैयारी कर रहे है। इस बार मेस की व्यवस्था को सुधारने के लिए विशेष पहल की जानी है। ताकि खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। उधर कालेजों में भी नए सत्र की शुरूआत को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि कालेजों में नए सत्र में दाखिला की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। 16 जुलाई को कालेज खुलने के बाद ही दाखिला का कोरम पूरा किया जाएगा। टीडी कालेज में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट एक-दो दिन में घोषित हो जाएगा। जबकि राज कालेज और पीजी कालेज मड़ियाहूं में प्रवेश परीक्षाएं हाल में ही संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें