फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये आजम खान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद ने जौनपुर के अधिवक्ता मोहम्मद आजम खान को प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे आशा व्यक्त की है कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरें। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान एडवोकेट ने कहा है कि पार्टी की नीतियों, विचारों को आमजन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरेंगे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल, जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. असलम खान, रिजवान हैदर राजा सहित पार्टी पदाधिकारियों, युवा नेताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें