करंजाकला(जौनपुर)। ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों और खण्ड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी के बीच स्वच्छ भारत मिशन की तैयारी बैठक होने थी। जिसमें ग्राम प्रधान काफी संख्या में मौजूद थे। लेकिन ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी अनुपस्थित रहे। ग्राम प्रधानों ने कार्यशाला का बहिष्कार करते हुए सभागार से बाहर चले गए। ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के बैठक में नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। नारेबाजी करने के बाद प्रधान मायूस होकर वापस चले गए। ग्राम प्रधानों का कहना है कि बैठक के लिए बुलाया गया था लेकिन बीडीओ नहीं पहुंचे। जिसके कारण बैठक नहीं हो सकी। सभागार में दुर्व्यवस्था चरम पर है। सभागार में न तो बिजली है न ही पानी पीने के इंतजाम। कुर्सियां बिखरी पड़ी हैं। इस मौके पर बुझारत, रामानन्द, कुसुम, पीतिबाला, बद्री प्रसाद, बेचू, उरमीला, जगदीप, सरिता यादव, अजय, असलम, सन्तोष यादव, महन्त यादव, कलावती, हीरामनी, सुनीता, ओमप्रकाष, असरफा, महेन्द्र प्रसाद, आलोक, गुड्डू, चिन्ता, अनिता आदि लोग उपस्थित रहे। खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा का कहना है कि मुख्यालय पर मीटिंग थी। जिसके कारण देर हो गई।