फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने लिया करवट, हुई बारिश, सड़कों पर लगा पानी

विज्ञापन
बरसात की मस्ती
विज्ञापन
जौनपुर। उमस भरी गर्मी में बुधवार को तकरीबन 4 बजे बारिश हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। लोगों ने गर्मी से राहत के लिए भीग कर बारिश का आनंद लिया। बावजूद इसके उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। लोग गर्मी से बेहाल हैं। पसीने से तरबितर होकर लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इधर कई दिनों से गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। बिजली भी दगा दे रही है। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे हैं तो कहीं अनुरक्षण की वजह से बिजली गायब हो जा रही है। बुधवार को बारिश होने से ओलंदगंज, नखास, मछलीशहर पड़ाव, जहांगीराबाद, परमानतपुर, जोगियापुर, मियांपुर, पुरानी बाजार, रूहट्टा, मल्हनी पड़ाव, सुतहट्टी, सब्जी मंडी, अहियापुर में पानी लग गया। नालों का गंदा पानी भी सड़क पर आ गया। लोगों को लगा कि मानसून की शुरूआत हो गई है। लेकिन थोड़ी देर में ही मौसम साफ हो गया। गर्मी पहले की तरह बढ़ गई। शहर में नालों की सफाई न होने से जब भी बरसात हो रही है। सड़कों पर पानी भर जा रहा है और लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। अभी हल्की बरसात में ही यह स्थिति है तो मानसून आने पर क्या होगी। इस आशंका से लोग चिंतित हैं। कही जगह नालियां भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें