जौनपुर। तिलकधारी कालेज आफ ला के एसोसिएट प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि एलएलएम के छात्र शिव गिरी गोस्वामी ने जो आडियो वायरल किया है वह फर्जी है और उसमें छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने मुझे एलएलबी और एलएलएम की कापियों के मूल्यांकन का संयोजक बनाया था। मैने पूरी पारदर्शिता के साथ कापियों का मूल्यांकन कराया। मेरी भूमिका केवल देखरेख की होती है। परीक्षा में केवल दस छात्र पास हुए है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक जुलाई को मेरे मोबाइल पर फोन आया और अपना परिचय देकर फोन करने वाले ने एलएलएम का छात्र गोस्वामी होने का हवाला दिया। मैन उसे फोन पर समझाया कि मूल्यांकन की रेखरेख करना ही मेरी जिम्मेदारी है। मूल्यांकन तो परीक्षक करते हैं। रिजल्ट घोषित हो चुका है आप को जो कुछ कहना है कुलपति से कहिए। तीन और पांच जुलाई को भी उसका फोन आया तो मैने कहा कि मेरी भूमिका खत्म हो चुकी है। इस पर छात्र ने अभद्रता की। मैने राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री और कुलपति के प्रति कोई टिप्पणी नहीं की। जो आडियो वायरल किया गया है वह कट पेस्ट करके किया गया है। इसकी जांच कराई जाए तो मामला साफ हो जाएगा।