जौनपुर। मंडल अवार्ड नाइट समारोह रविवार की इलाहाबाद में आयोजित किया गया। इसमें समाज सेवा के लिए लायंस क्लब जौनपुर को 19 पुरस्कार प्राप्त हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व इन्टरनेशनल डायरेक्टर डा. जगदीश गुलाटी व कुवंर बीएम सिंह ने राम कुमार साहू को बेस्ट अध्यक्ष, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा को बेस्ट रीजन चेयरमैन, मिदहत फात्मा को बेस्ट सचिव व डायबिटीज शिविर के लिए डा. वीएस उपाध्याय, पर्यावरण संरक्षण के लिए नीलू सेठ को तथा अन्य सेवाओं के लिए शत्रुघन मौर्य, अशोक मौर्य, गायत्री साहू, शैल मौर्या, शकील अहमद, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुल 19 पुरस्कार प्राप्त हुए। युवा शाखा लियो क्लब जौनपुर के अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य को बेस्ट अध्यक्ष व अमित साहू को आउट स्टैंडिग सचिव का पुरस्कार प्राप्त हुआ। मंडल पर्यावरण चेयरपर्सन, अनीता अग्रवाल ने प्लैटिनम अवार्ड फार इन्वारमेन्ट पुरस्कार व मंडल हंगर चेयरपर्सन मैथिली सिंह ने भूखो को राशन उपलब्ध कराने के लिए एकटिव क्लब का अवार्ड देकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कुवंर बीएम सिंह मौजूद रहे. पुरस्कार लेकर जौनपुर आने पर माया टंडन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, डा. क्षितिज शर्मा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डा. राजश्री नायर, दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अरूण त्रिपाठी, महेन्द्र नाथ सेठ ने अशवनी बैंकर, आरपी सिंह ने स्वागत किया। ने किया था।