फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया चेतावनी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ शिक्षा मंत्री की वार्ता और मांगों पर बनी सहमति पर ध्यान नहीं दिए जाने और मांगों को पूरा करने के लिए शासनादेश नहीं जारी करने के विरोध में जिले भर के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सोमवार को चेतावनी दिवस मनाया। 28 को जिले भर के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन करने के बाद सरकार को पत्रक भेजेंगे। इसके बाद लखनऊ में प्रदेश स्तरीय आंदोलन होगा।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को जिले भर के शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षकों ने चेतावनी दिवस मनाया। कहा कि योगी सरकार पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय,तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण सीटी से एलटी संविलियन और चिकित्सकीय सुविधा जैसी कई मांगों को पूरा करने के लिए शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। संघ के जिला संयोजक सरोज कुमार सिंह के आह्वान पर भी,चन्दवक, मढ़ी, रेहारी, रतनूपुर, थानागद्दी, खर्गसेनपुर, केराकत, मुफ्तीगंज, जलालपुर,अमिहित, सूरतपुर, भौरा में शिक्षकों ने भी पठन पाठन सहित प्रवेश प्रक्रिया को प्रभावित किया। इस मौके पर मुरली पाल,सरोज कुमार सिंह,ध्रुव कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह, सन्तोष सिंह, नागेश, राजेश, बीर प्रताप, इन्द्रपति , नीरज सिंह, सुनील, रामप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: सरकार के वादा खिलाफी को लेकर शिक्षकों ने ग्रामोदय इंटर कालेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद राय, अरविंद राय, रामकरण, बृजेश राय, गुलाब उपाध्याय, सोमेश गुप्त, अजय राय ज्ञानप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें