बदलापुर/ घनश्यामपुर। जफराबाद से कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित आठ मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास बनने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दे दी है। जल्द ही इन पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के वरिष्ठ खण्ड अभियंता मनोज कुमार केशरी बताया कि मानव रहित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 10 ,13, 30, 32, 33, 34, 35, तथा 39 पर हमेशा ट्रेन दुर्घटनाएं होती थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन वर्ष पूर्व अंडर पास के लिए प्रस्ताव बना कर रेलवे बताया बोर्ड को भेजा गया था। रेलवे बोर्ड ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मानव रहित रेलवेक्रासिंग पर अंडर ग्राउंड पास की ही स्वीकृति ही नहीं दिया बल्कि उसके लिए धन भी आवंटित कर दिया है। वरिष्ठ अभियंता केशरी ने बताया कि अंडर ग्राउंड पास बनने से लोगों का आवागमन सुरक्षित रहेगा।