फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्बिट्रेटर के निर्णय से खिलाफ खफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 के चौड़ीकरण के लिए केराकत एवं डोभी विकास क्षेत्र के किसानों ने जमीन का उचित मुआवजा नहीं देने पर नाराजगी जताई है। जमीन नहीं देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

किसानों की बैठक सूर्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में चंदवक बाजार मे सम्पन्न हुई। जिसमें डीएम द्वारा अनियमित एवं पक्षपात पूर्ण निर्णय की निंदा की गई। समस्त किसान इस निर्णय के विरुद्ध उच्च न्यायालय एवं शासन को मामले से अवगत कराने का निर्णय लिया है। साथ ही प्रति कर नहीं लेने का निर्णय लिया। किसानों का कहना है कि कानून के मुताबिक प्रतिकार का निर्धारण धारा 26 में किया जाता है। जबकि आर्बिट्रेटर द्वारा धारा 28 की उपधारा 7 के तहत निस्तारण किया गया है। जो विधि संगत नहीं है। समस्त हितबध्द किसान एकजुट होकर फैसले का विरोध करने के लिए कृतसंकल्प है। सभी ने एक स्वर में मुआवजा लेने से इनकार किया। बैठक में वंश नारायण पाण्डेय , रामसहाय नाविक, जवाहिर मौर्या, मुरली नाविक, नंदलाल यादव, काशीनाथ यादव, सुय।नाथ सिंह, सुशील मिश्रा,आकाश पाण्डेय, अमरनाथ, अवधेश पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, सुरेंद्र गौड़,वंशराज नाविक, महेंद्र नाविक, भृगुनाथ यादव, बीरबल राम, रामेश्वर सिंह,राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, चंद्रमोहन,सतीश सिंह प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह,राज नारायण, संकठा सिंह, सुभाष सिंह, रामवृक्ष सिंह, अरविंद पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, महेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें