फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से शो पीस बना हुआ है एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। यूनियन बैंक आफ इंडिया के धर्मापुर शाखा में लगा एटीएम बेमानी हो गया है। यह छह माह से बंद है। ऐसे में लोग लाइन में खड़ा होकर बैंक से पैसा निकालने पर विवश हैं। तत्काल पैसे की आवश्यकता पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। धर्मापुर बाजार की यूनियन बैंक पहले शिव मंदिर के बगल में था। जगह कम होने की वजह से जनवरी माह में उसे दूसरी जह स्थानांतरित दिया गया। बैंक परिसर में ही एटीएम लगाया गया। आज तक उस एटीएम का संचालन शुरू नहीं किया गया है। मशीन सिर्फ बैंक की शोभा बढ़ा रही है। लोगों को पैसा निकालने के लिए आज भी लाइन में घंटो खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं बैंक का सर्वर फेल हो गया तो लोगों को बिना पैसा निकाले ही घर वापस लौटना पड़ता है। लोगों ने शीघ्र एटीएम का संचालन करने की मांग की है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों को दूर कर जल्द ही इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें