जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के पाठ्यक्रमों में पीयू कैट 2018 की काउंसिलिंग के उपरांत विभागों में रिक्त रह गई सीटों पर विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकेंगे। कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव ने छात्र हित में यह आदेश दिया है।
उन्होंने कहा है कि संबंधित विभागों में आवेदन पत्र जमा कर नियमानुसार सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा व्यावहारिक मनोविज्ञान , एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस कंट्रोल एवं एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश को इच्छुक विद्यार्थी संबंधित विभागों में संपर्क कर सकते हैं।