बरईपार। स्थानीय बाजार में पानी निकासी के लिए बनी नाली पट गई है। जिससे जल जमाव होने से व्यापारियों सहित लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों में गंदा पानी छिटक कर पहुंच जा रहा है। लोग सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र पटी नाली को साफ कराने की मांग की है। बाजार निवासी व्यवसायी देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि सफाई नहीं होने से नाली पट जाती है। उन्होंने कहा कि रोज नाली की सफाई होनी चाहिए। जिससे पानी निकल सके। अध्यापक कमलेश उपाध्याय का कहना है कि नाली की सफाई अत्यंत जरूरी है। बरसात के पहले ही सफाई हो जानी चाहिए। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इन सभी लोगों ने बताया कि इसके लिए संबंधित अधिकारी से गुहार लगाया गया है। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई हैं।