जौनपुर । नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आंधी में गिरे बिजली के खंभे एवं तारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
सदर विधानसभा क्षेत्र के जमीन पकड़ी, खासनपुर चौराहा, पूर्व चेयरमैन सीताराम के घर के सामने, काली माता चौराहा के सामने के खंभे टेढ़े हो गए हैं। हनुमान घाट के पास तार गिरे हैं। करंजाकला ब्लाक के समसपुर गांव में खंभे गिराए गये थे जिन्हें अन्य जगह पर उठा ले जाने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव को जॉच करने का निर्देश दिया। खेतासराय में बन रहे सब स्टेशन की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चार दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा में कोठवार से गडैला मार्ग, ढालनपुर मार्ग, मिल्कोपुर मार्ग, परसनी मार्ग की स्थिति अच्छी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। अधि.अभि. लोनिवि केजी. सारस्वत ने बताया कि जो भी सड़के गढ्ढा मुक्त होने से छुट गई हैं उन्हें सर्वे में लिया जा रहा है। बृजभान सिंह, स्टोर कीपर सुरेन्द्र नाथ सिंह, एसडीओ अहियापुर अरविन्द यादव, हरिश प्रजापति, वर्कशाप जेई शशांक कुमार, पीडब्लूडी एई. एम चतुर्वेदी, एसएन जायसवाल, वीपी सिंह, जेई आरपी सिंह, बृजेन्द्र यादव, कमलेश गुप्ता, नीरज सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अरुण कुमार यादव मौजूद रहें।