खेतासराय(जौनपुर)। नगर के आदर्श भारती महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग के सत्र 2018-19 का सत्रारम्भ एवं परिचय समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया। समारोह को रूप से अनिल कुमार उपाध्याय प्रबंधक आदर्श भारती महाविद्यालय, डा. धर्मराज पांडेय मुख्य चिकित्साधिकारी भारती विद्यापीठ चिकित्सालय, डा. श्रीकृष्ण शर्मा अवकाश प्राप्त प्राचार्य आदर्श भारती महाविद्यालय एवं प्रधानाचार्या वी टी गर्ल्स इंटर कॉलेज सुनीता मिश्रा व उप प्रधानाचार्या साफिया खान, प्रवक्ता विभा पांडेय ने शिक्षा शास्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं शिक्षा शास्त्र विभाग की छात्राध्यापिका अन्नपूर्णा यादव को सर्वाधिक अंक पाने पर प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने सम्मानित किया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करके आये बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अच्छा अंक से परीक्षा उत्तीर्ण करने पर जोर दिया। समारोह का संचालन डा. अजय तिवारी व समापन डॉ श्यामजीत पांडेय ने शांतिपाठ के साथ किया।