फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। यह बातें नेहरू युवा केंद्र द्वारा जलालपुर के सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर राज्य प्रशिक्षक अखिलेश पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी का योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कम उम्र में अपने को शिक्षा के उच्च शिखर पर पहुंचाते हुए राजनैतिक क्षेत्र में आकर जनसंघ के संस्थापक रहे। कार्यक्रम में राज्य प्रशिक्षक अखिलेश पांडेय, प्राध्यापक दिनेश कुमार, रोहित विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, संजय यादव, श्वेता सिंह व सिद्घार्थ सिंह ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसी दौरान ब्लाक स्तरीय पड़ोस युवा संसद व योगा का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले युवाओं को योग की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया। संचालन लेखाकार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें