फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने निकाली स्कूल चलो रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जन जागरूकता रैली प्राथमिक विद्यालय लाइन बाजार, नगर क्षेत्र से निकाली गई। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री गिरिश चन्द्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आम जनमानस में शिक्षा के प्रति जनता एवं बच्चों को जागरूक कर रहे हैं। यह प्रशंसनीय हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ-साथ सरकार भी प्राथमिक विद्यालयों पर विशेष ध्यान दे रही है। स्कूलों में जूता-मोजा, स्कूल बैग तथा कम्प्यूटर आदि देकर प्राथमिक विद्यालयों को भी कान्वेंट विद्यालय जैसा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

रैली विद्यालय से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। रोटरी क्लब के सदस्य संजय बैंकर ने प्राथमिक विद्यालय में दो पंखें देने को कहा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रो. प्रदीप सिंह, डा. एसके सिंह , रोटरी अध्यक्ष रवि मिगलानी, निवर्तमान अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, शशांक सिंह, संदीप गुप्ता, धर्मेन्द्र सेठ, अजय गुप्ता, अमित पाण्डेय, केके मिश्रा, देवेन्द्र सिंह , कपिल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें