जौनपुर। आठ सूूत्रीय मांगों को लेकर उ. प्र. लेखपाल संघ ने बुधवार को भी सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एटसडीएम को सकौंपा। सदर तहसील पर लेखपालों ने वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। लेखपालों ने कहा कि एस्मा से सरकार हमें डरा नहीं सकती है। मांगों के पूरा होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, हरिकेश विश्वकर्मा, नीतू सिंह, अंजनी मिश्र, अरविंद पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। बदलापुर: लेखपाल संघ की तहसील इकाई बदलापुर ने बुधवार को प्रदेश सरकार के विरोध में घरना प्रदर्शन आयोजित कर सरकार विरोधी नारे लगाएं। लेखपाल संघ ने सरकार को इस बात की धमकी भी दिया है कि माँगों का शासनादेश निर्गत न होने तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन चलता रहेगा । अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामनारायण यादव तथा संचालन जनार्दन मिश्र ने किया । इस मौके पर जयप्रकाश उपाध्याय अजय पाण्डेय , शैलेन्द्र मिश्र , प्रियंका ,ऋषभ वर्मा , सीमा पटेल , सौरभ कुमार , अरविंद यादव , कल्पनाथ यादव , शिवकुमार , अर्जुन कुमार , रमेश कुमार , धर्मेन्द्र , आदि लोग मौजूद थे । उधर बदलापुर के उपजिलाधिकारी रमापति बिन्द ने लेखपाल संघ को इस बात की नोटिस देना चाहा कि अधिसूचना गजट में प्रकाशित उत्तरप्रदेश की लेखपाल सेवा में लेखपाल की हड़ताल को निषिद्ध करार दिया गया है । किन्तु संघ ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया। परिणाम स्वरूप बदलापुर के नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने लेखपाल संघ के घरना प्रदर्शन स्थल पर नोटिस चस्पा कर दिया।मछलीशहर: तहसील इकाई के अध्यक्ष जयशंकर यादव के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का प्रदर्शन जारी रहा। धरने में जिलाध्यक्ष लाल चंद्र श्रीवास्तव, जयचंद्र पटेल, बृजेश यादव, दुर्गेश यादव, रमेश वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, सदानंद भट्ट, परमानन्द मिश्र, अजय सिंह पटेल, नीलम डौडियाल, डाल्सी वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री दुर्गेश यादव ने किया।