फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार संघ का धरना 15 दिन के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील बार संघ ने अपना धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन मंगलवार को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। अपर आयुक्त न्यायिक वाराणसी मंडल कमलेश कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो अधिवक्ताओं ने भी 15 दिन के लिए धरना कर दिया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त कमलेश कुमार सिंह संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने पहुंचे थे। वहां अधिवक्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की जानकारी मिलने पर वे अधिवक्ताओं के पास पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लेते हुए अधिवक्ता संघ से हड़ताल वापस लेने की अपील किया और आश्वासन दिया कि वे तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतें गंभीर हैं। यहां की बात वे ऊपर के अधिकारियों तक पहुचाएंगे। इसमें जो लिप्त हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। तहसील बार यूनियन के अध्यक्ष नम: नाथ शर्मा ने बताया कि यदि 15 दिनों में कुछ परिवर्तन नहीं होता है तो अनशन और धरना प्रदर्शन पुन: शुरू किया जाएगा। इससे पहले क्रमिक अनशन के दूसरे दिन के भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह, सपा की शबनम नाज ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर महामंत्री हीरेंद्र यादव, शारदा प्रसाद बादल, दिनेश शुक्ल, देवनाथ मिश्रा, राणा प्रताप शुक्ल, अमरनाथ यादव, महेंद्र शंकर पांडेय, दिनेश शुक्ला, लालबहादुर शुक्ला, सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें