फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 स्थानों पर विकसित होगा स्मृति वन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिंदगी के खूबसूरत पलों को कौन नहीं याद करना चाहता है। स्मृतियां छायादार भी हो सकती हैं। जी हां, वन विभाग जिले में एक-एक हेक्टेयर क्षेत्रपल वाले 11 स्मृति वन जिले में बनाने जा रहा है। इन वनों में लोग अपनी स्मृतियों को संजोने के लिए एक दरख्त उसके नाम पर लगवा सकेंगे। पौधे लगाने के लिए वन विभाग को डेढ़ सौ रुपये देने होंगे। वन विभाग इसके लिए भूमि को चिह्नित कर ली है। पौध लगाने की शुरुआत पांच जुलाई अकांक्षा समिति धर्मापुर के ठकुरचीपुर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास बने स्मृति वन में पौध लगाकर करेगी।
जिले में वन क्षेत्र की कमी है। वन विभाग वनों का दायरा बढ़ाने के लिए पेड़ों को स्मृतियों से जोड़ने जा रहा है। इसके लिए स्मृति वनों को विकसित करने की तैयारी है। वन महोत्सव में इस साल विभाग कुल पांच लाख 58 हजार पौधे लगवाएगा। पौधों को 500 हेक्टेयर भूमि में लगाया जाना है। विभाग ने रविवार को आरा गांव में पौधे रोपने का काम शुरू कर दिया। पौधे लगाने के बाद उनके रखरखाव में दिक्कत होती है। ऐसे में विभाग ने लोगों को इससे जोड़ने की योजना बनाई है। वन विभाग का जिले में 11 रेंज है। हर रेंज में विभाग एक-एक स्मृति वन भी बनवाने जा रहा है। इन वनों में लोग जन्मदिन, विवाह, विवाह के सालगिरह पर यादगार पौधे लगवा सकेंगे। लोगों से 150 रुपये लेकर वन विभाग पौधे लगवाएगा और उनकी देखभाल करेगा। जब पौधे वृक्ष वन जाएंगे तब उनके साए में अपनी स्मृतियों को ताजा कर सकेंगे।
विज्ञापन

वन विभाग ने महराजगंज ब्लाक में अंगराह, मछलीशहर ब्लाक में कोटवां, सिरकोनी ब्लाक में नेवांदा, रामनगर ब्लाक में शीर, धर्मापुर ब्लाक में ठकुरचीपुर, बक्शा ब्लाक में सादनपुर, शाहगंज ब्लाक में खुदौली पार्क, केराकत ब्लाक में सरोज बड़ेवर, बदलापुर ब्लाक में बहरापार्क, सुईथाकला ब्लाक में बाल्मिकपुर व बरसठी ब्लाक में गंधौना गांव में स्मृति वन बनाया गया है। एक स्मृति वन के लिए वन विभाग द्वारा एक हेक्टेयर की भूमि चयन किया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने शादी, जन्मदिन,शादी की साल गिरह सहित किसी के स्मृति में पौधा लगा सकता है। इसके लिए पौध लगाने वाले व्यक्ति को वन विभाग को डेढ़ सौ रुपये भी देना होगा।
विज्ञापन


जिले में अन्य लोग भी पौधा लगा सके। इसके लिए वन विभाग द्वारा अपने सभी रेंज में 11 स्मृति वन बनाया है। जिससे कोई भी व्यक्ति अपने शादी, जन्मदिन, शादी की साल गिरह सहित किसी के स्मृति में पौधा लगा सकता है। इसके लएि पौधा लगाने वाले व्यक्ति को वन विभाग को डेढ़ सौ रुपये देने होंगे। वन विभाग स्मृति वन में लगे पौधों की सुरक्षा करेगा। लोग पौधों के जाकर देख सकेंगे।
एपी पाठक
प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें