फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी छोड़ दिए हैंडपंप बढ़ा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के कई मोहल्लों में लगे हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। इससे पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। स्थानीयजनों के अनुसार प्रथम स्तर पर लगे हैंडपंप पानी छोड़ दिए हैं। वहीं नगर पंचायत से होने वाली पेयजल आपूर्ति नाकाफी साबित हो रही हैं। नगर के पुरानीबाजार ,सराय ,कजियाना,चैलहा आदि मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार के कृपाशंकर श्रीवास्तव बताते हैं कि सराय मोहल्ले में महाजन रेडीमेड शाप के पास रोड किनारे लगा हैंडपंप, सरोज साहू के हाते में लगा हैंडपंप, पुरानी बाजार में स्थित ब्राह्मण बस्ती के हैंडपंप तथा कजियाना और चैलहा मोहल्ले के हैंडपंप पानी छोड़ दिए हैं। लोग पानी के लिए पाइप बढ़वा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत से सुबह एक घंटा और शाम लगभग आधा घंटा ही पानी मिलता है। उसका भी प्रवाह धीमा रहता है। जिसके कारण लोगों को जरूरत भर का पानी नहीं मिल पाता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि दो ओवर हेडटैंकों से जलापूर्ति की जाती है। टंकी भरने में आठ से 10 घंटे का समय लगता है, जो एक घंटे में ही खाली हो जाता है। बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल पाती हैं। तहसील परिसर में एक नया नलकूप स्थापित हुआ है जिसका ओवर हेडटैंक नही बना है। जल निगम के अधिकारियों से वार्ता करके सीधे पाइप लाइन से जोड़कर दोपहर में आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर पंचायत द्वारा इंडिया मार्क टू हैंड पंपों का मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें