फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डाक्टर कर रहे मरीजों का शोषण,जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। इलाके में नीम हकीम की भरमार हो गई है। वे मनमाने तरीके से लोगों का इलाज करते रहते हैं। जब स्थिति नहीं संभलती तो मरीज को किसी नर्सिंग होम के हवाले करके कमीशन लेते हैं। सब खुलेआम हो रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान बना हुआ है।
बिना डिग्री और पंजीकरण के इलाज करने वालों ने इलाके में जगह-जगह क्लीनिक खोल ली है। मरीजों का मनमाने तरीके से इलाज करते हैं। दवा से लेकर जांच तक में कमीशन लेते हैं। ऐसे कथित चिकित्सकों के नर्सिंग होम तक खुले हैं, जहां आपरेशन, प्रसव, एबार्शन तक किया जाता है। मरीज की जान जोखिम में पड़ जाए तो फिर वहां से उन्हें निजी चिकित्सालयों में रेफर कर दयिा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर और मेडिकल स्टोरों पर इन नीम हकीमों के दलाल धूमते रहते हैं। पहले सरकारी अस्पताल में ठीक इलाज नहीं होने की बात कहकर मरीज को बरगलाया जाता है। यदि मरीज न सुने तो डाक्टर की पर्ची लेकर खास मेडिकल स्टोर पर पहुंच जाते हैं। अस्पताल में नुस्खे की पर्ची की छीनाझपटी होती रही है। सरकारी अस्पतालों में बाहर से दवा लिखने को लेकर चिकित्सकों व मरीजों में कहासुनी होती है। इसके बावजूद डाक्टर नियमों को धताबताते हुए बाहर से दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें