फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी नहीं रहने से धान की रोपाई प्रभावित, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। शारदा सहायक नहर में पानी नहीं आने से सिकरारा क्षेत्र में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। जबकि धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है। इससे किसान परेशान हैं। नहर में जल्द पानी नहीं छोड़े जाने की मांग किसानों ने की है।
शारदा सहायक नहर की मड़ियाहूं शाखा से क्षेत्र के बरईपार से लेकर जमालपुर तक नहर के दोनों तरफ के सैकड़ों गांवों में खेती का कार्य किया जाता है। इसी नहर के भरोसे लोग धान की खेती करते हैं। इस समय पानी नहीं है, जिससे किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अब नहर में पानी 15 जुलाई के बाद आएगा। तब तक धान की तैयार नर्सरी 45 दिन से ज्यादा की हो जाएगी, जिससे धान की पैदावार पर प्रभावित होगी। बघौरा गांव के प्रगतिशील किसान सरोज उपाध्याय बताते हैं कि जब से पानी की आपूर्ति का रोस्टर बना दिया गया है। तब से किसान समय पर खेती के लिए पानी को तरस जाते हैं। दुदौली निवासी प्रेमजी यादव ने कहा कि नहर में पानी नहीं छोड़े जाने पर किसानों में रोष है। उन्होंने शीघ्र नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


नहर में 24 साल बाद भी नहीं आया पानी
सुजानगंज। क्षेत्र के भैसहारामपुर गांव से निकली शारदा सहाय नहर की शाखा में पानी नहीं आने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जाता है कि जब नहर गांव से होकर निकली थी तो किसान काफी खुश हुए थे कि उन्हें खेती के सिए हर सीजन में पानी मिल जाएगा। लेकिन हालत यह है कि नहर बने करीब 35 साल हो गए लेकिन आज तक पानी नहीं आया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एल वाई जब जिले में तैनात थे तो वह इस गांव में आए थे। तब लोगों ने नहर में पानी नहीं आने की शिकायत की थी। उन्होंने तुरंत ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर फटकार लगाई और कहा कि एक सप्ताह के अंदर इस नहर में पानी आ जाना चाहिए। काम शुरू भी हुआ लेकिन सिर्फ नाम मात्र का और एक सप्ताह के अंदर ही यह नहर फिर सूख गई। यहां के निवासी मानिक चंद्र तिवारी ने बताया कि अब किसान नहर से खेतों की सिंचाई का सपना देखना छोड़ दिए हैं। योगेश, जटाशंकर, श्यामधर आदि का कहना है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें