मछलीशहर। वकीलों के हंगामे के बाद जिलाधिकारी ने चंद्रशेखर को मछलीशहर का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने रविवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। शनिवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि उपजिलाधिकारी जगदम्बा सिंह तहसील से नदारद रहते हैं, जिसके चलते यहा मुकदमे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हंगामे के दौरान बार के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा ने जिलाधिकारी को दूरभाष पर वार्ता कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। रविवार को अवकाश के बावजूद चंद्रशेखर को नए एसडीएम के रूप तहसील भेजा गया।