खेतासराय। प्राथमिक विद्यालय खेतासराय, यूनुसपुर, अशरफपुर व नटौली में लोकमित्र संस्था की ओर से संचालित 20 दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों के प्रधान व अभिभावक उपस्थित रहे। कैंप के समापन में लोकमित्र संस्था के तरफ से कन्हाई तिवारी ने समर कैंप के बारे में जानकारी दी। बताया कि चित्रकला, संगीत, नाटक, रंगोली का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगरंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। शिविर में चार प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 225 बच्चों ने कैम्प में भागीदारी किया। इस दौरान मुख्य रूप से रामनरेश, बीके यादव, सौरभ कुमार यादव, शालिनी, प्रदीप, अखिलेश चन्द्र, सुरेन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।