फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में क्रमिक अनशन पर बैठे मृतक आश्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन गुरुवार को तीसरे दिन भी रहा जारी। तीसरे दिन मृतक आश्रित भी क्रमिक अनशन में शामिल हुए। कर्मचारी संघ के महामन्त्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए संघ लडाई जारी रखेगा। मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा की आन्दोलन में मृतक आश्रित के परिवार भी तीसरे दिन से क्रमिक अनशन में सहयोग करना शुरू कर दिए है। क्रमिक अनशन में संघ का लगातार सहयोग मिल रहा है। अब हम विश्वविद्यालय के अधिकारियों को हमारी समस्या का निस्तारण करना होगा। कर्मचारी संघठन अब कर्मचारी हित के लिए चाहे जो भी करना हो उसके लिए तैयार है। गुरुवार को संगठन मेंसहयोग करने के लिए मृतक राघेश्वर के पुत्र सुधीर कुमार निवासी बलिया व मृतक धर्मराज केपुत्र निवासी गाजीपुर क्रमिक अनशन में शामिल हुए। गुरुवार को माला पहनकर रमेश कुमार पाल, सुरेश कुमार सिंह, डा. आरके जैन, लालचंद यादव और मन्नू मिश्र ने क्रमिक अनशन में सहयोग किया। कर्मचारी संग के उपाध्यक्ष मो. शाहनवाज खान ने कहा है की विवि के अधिकारी मीठी गोलीदेना बंद करें। हमें कर्मचारी हित के लिए चाहे जो भी करना होगा उसके लिए हम तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें