फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से एक की मौत, पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव में बुधवार को एक शादी समारोह के लिए स्वागत द्वार खड़ा करते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से टेंट मालिक और पांच अन्य टेंट कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल भेजा गया जहां टेंट मालिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खानापट्टी में नन्दू सिंह के पुत्री की शादी थी। गोसाईगंज बाजार के समीप खेत मे टेंट हाउस मालिक बक्शा थाना क्षेत्र के बेल्छा निवासी प्रमोद गौड़ (41) सहयोगियों के साथ पाइप का बना स्वागत द्वार खड़ा कर रहे थे । गेट खड़ा करते समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ऊपर से हाई टेंशन तार से गेट का पाइप तार से स्पर्श करते ही मजदूरों का सहयोग कर रहे टेंट हाउस मालिक प्रमोद, उसी गांव का पंकज सरोज (27) और चौरा मोहन दास के कल्लू (32) के साथ तीन अन्य कर्मचारी बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने एम्बुलेंस एवं प्राइवेट वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रमोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर शादी कार्यक्रम में अचानक माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें