बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल विकास निधि से 21 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। जर्जर सड़कों के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इलाके के लोगों ने उन सड़कों की मरम्मत कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद्र मिश्र से कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने 37 किलोमीटर वाली जर्जर 22 सड़कों को एक साथ चिह्नित कर उनका निर्माण कराने की स्वीकृति भी प्राप्त कर लिया है। इन सड़कों का निर्माण पूर्वांचल विकास निधि से कराया जाएगा।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखने के साथ ही सड़कों के निर्माण पर आगणन गठित करने के लिए लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी पत्र लिखा है। इन सड़कों का निर्माण होने से जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। चार किलोमीटर वाली जर्जर सड़क में घनश्यामपुर से लखनेपुर होते हुए बेसहूपुर तक की है। इसके बाद के निर्माण वाली ढाई किलोमीटर वाली सड़कों में मिश्रौली, प्रभादेवी इंटर कालेज के सामने से गंगा प्रसाद के मकान से होते हुए ब्राह्मण, केवट बस्ती तक, पड़री राय लक्ष्मीनारायण सिंह के घर से हटिया रामनाथ रोड तक, ढेमा पाल बस्ती राजेश सिंह के घर के सामने से यादव के दुकान तक, मेढ़ा बाजार के पूरब से गजेंद्रपुर बलराम सिंह के घर तक, करनपुर से नहर पटरी होते हुए मौली प्रतापगढ़ सीमा, इलाहाबाद शाहगंज मार्ग से पोखरा हरिजन केवट बस्ती, सांगोडीह से सुमेरी तक मार्ग, बहुर से गुप्ता बस्ती होते हुए करनपुर मार्ग ,इसके अलावाँ दो किलोमीटर तक की सड़कें नकहरा खानदेव से नरवारी बार्डर तक, साढ़ापुर से बहरा, गढ़ा गोपालापुर से सियरावासी तक, गजेन्द्रपुर से घाट तक, दुधौड़ा बाजार से नौरंगाबाद , कमालपुर से जगतपुर तक, बछाड़ी कला से अनुसार तक, अहियापुर से अरुण की दुकान तक, फौजीगंज बहरीपुर मार्ग, जमऊपट्टी से पुलिया तक, भूला सिंगरामऊ संपर्क मार्ग से रघुनाथपुर केवट बस्ती होते हुए गौरामाफी मार्ग तक, डड़ारी नहर की पुलिया से तूलापुर तक है।