जौनपुर। महुआ प्लस के रियल्टी शो ‘डांस घमासान’ में जौनपुर के रोहित राव ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर दिया। वे 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों में सबको पछाड़ते हुए टाप 13 में जगह बनाए। डांस घमासान में रोहित का कारवां निरंतर आगे बढ़ता गया जिसके चलते रोहित ने टाप 30 के बाद टाप 24, टाप 15 को पार करते हुए टाप 13 में भी जगह बना लिया। प्रत्येक शनिवार व रविवार को महुआ प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो के बारे में रोहित ने बताया कि टाप में चयनित होने के लिए 30 हजार से अधिक प्रतिभागी अपनी किस्मत आजमाए थे जिनका उत्तर प्रदेश व बिहार के कई जनपदों में आडिशन हुआ था। बताया कि आधा दर्जन राउंड शो करने में जहां काफी घबराहट हो रही थी, वहीं तमाम नामचीन कलाकारों के बीच रहने से बहुत अनुभव भी मिला। ओलंदगंज में एक छोटा सा डांस स्कूल चलाने वाले रोहित ने बताया कि कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार सीमा सिंह, कोरियोग्राफर कानू दा, प्रोड्यूशन सौरभ कुमार, पवन दुबे, कुंदन सिंह, अमर सिंह सहित नामचीन कलाकारों की उपस्थिति रही।