मीरगंज। बंधवाबाजार-भटहर मार्ग के निर्माण कार्य चल रहा है। बंधवाबाजार में कट स्टोन विछाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा कटस्टोन को ढेर लगाकर जगह-जगह छोड़ दिया गया है जो यात्रियों के लिए घातक साबित हो रहा है। राहगिर गिरकर आए दिन चुटहिल हो रहे है। बीच-बीच में ढेर से सड़क पर जाम लग रहा है। वह अलग बात है ठेकेदार के मवमानी पूर्ण कार्य से बाजार वासियों में नाराजगी है।
बंधवा बाजार से भटहर तक सडक निर्माण प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत कराया जा रहा है। सडक का निर्माण 8 फरवरी 2017 तक पूरा करना था। लेकिन सडक 2018 तक भी पूरी नहीं की जा सकी है। सडक का लेपन का काम लगभग पूरा हो चुका है। बंधवाबाजार में लगभग एक किमी सडक पर ठेकेदार द्वारा कटस्टोन बिछाया जा रहा है। महिनों से ठेकेदार ने कुछ दूर आडा तिरछा कट स्टोन बिछाकर काम ठप्प कर दिया है। जगह-जगह बीच सडक पर कटस्टोन व मोरम बालू का ढेर लगाकर छोड दिया गया है। जिससे राहगिर गिर कर चुटहिल हो रहे है। शाम के समय बाजार में जब भीड बढ़ती है तो अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। बाजारवासी रवि जायसवाल, असद अंसारी, राजेश कुमार, मुकुन्द सेठ का कहना है की ठेकेदार द्वारा कटस्टोन बिछाने के काम मे लापरवाही बरती जा रही है। जगह-जगह कटस्टोन का ढेर लगा दिया गया है। जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। शाम के समय जाम की स्थिति भी बनी रहती है।