जौनपुर। 98 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर एवं कैम्प कमांडेंट कर्नल पवन मेहरोत्रा के निर्देशन में टीडी पीजी कालेज परिसर में चल रहे दस दिवसीय शिविर के नवें दिन शुक्रवार को बलरामपुर हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्रिया सिंह चौहान ग्रुप की कव्वाली सराही गई। हरियाणवी नृत्य कर अनन्या सिंह ने खूब वाहवाही लूटी। कविता गौतम के राजस्थानी तो सोनाली श्रीवास्तव के मराठी नृत्य पर देर तक तालियाँ बजती रही। रूपा मौर्या के पंजाबी नृत्य को देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। किरन प्रजापति की भक्तिगीत पर सभी भाव विभोर हो गए। सोनाली ने जब ब्रजगीत को दिलकश आवाज में सुनाया तो हाल तालियों से गूंज उठा। सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरस्कार जितेंद्र विश्वकर्मा, पल्लवी यादव, नीरज राजभर और संध्या चौधरी को दिया गया। बीएचएम कृष्णा यादव, सीएचएम अंकित, विवेक, शिवम, मीनाक्षी, अनुराधा, एवं कीर्ति तिवारी को बेस्ट कैडेट चुना गया। आल ओवर चैंपियनशिप के लिए ब्रेवो कम्पनी को शील्ड प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण कर्नल पवन मेहरोत्रा,कर्नल अभिमन्यु सिंह,टी डी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, मेजर रमेशमणि त्रिपाठी एवं चीफ आफिसर वीके सिंह ने किया। संचालन कैंप एडजूटेन्ट मेजर पीपी सिंह ने किया। इस मौके पर मेजर एसएन सिंह, कैप्टन रजनीश सिंह, मुरली पाल, नीरज सिंह, प्रभाकर मिश्रा , सूबेदार मेजर एजुद्दीन अंसारी, रामप्रकाश, राजेशयादव, विनोद मिश्रा, अभिषेक बीएचएम जनार्दन सिंह आदि उपस्थित रहे।