धर्मापुर। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को धर्मापुर बाजार में कैम्प लगाया। इस दौरान कर क्षेत्र के बकायेदारों से 1.30 लाख रूपये बकाया वसूला। एसडीओ एम प्रसाद ने बताया कि सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक धर्मापुर बाजार में स्थित श्री शिव मंदिर के सामने कैम्प लगाया गया था।