फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान खाता धारक ने जोनल प्रबंधक को लिखा पत्र .

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में चेक कैश कराने के लिये पांच दिन से चक्कर लगा रहे पीड़ित ने शुक्रवार को बैंक के जोनल प्रबंधक को पत्र लिख कर बैंक के जम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई करने और नुकसान की भरपाई करने की मांग की ।
विज्ञापन

नरहन निवासी अवकाश प्राप्त वायु सैनिक इंद्रसेन सिंह ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जोनल प्रबंधक वाराणसी को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि वे स्टेट बैंक के ओडी एकॉउंट में पेंशन खाता है। 18 जून को अपने पुत्र आशुतोष सिंह को पचास हजार का चेक अपने ओडी एकाउंट से कैश कराने के लिए दिया था। खाता में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद बैंक में शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी के न होने से पैसे का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। मुझे मजबूरन ब्याज पर कर्ज लेकर अपना काम निपटाना पड़ा। जिसकी वजह से हमें आर्थिक व मानसिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा। इसलिए बैंक जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्यवाई करते हुए नुकसान की भरपाई किया जाए । इस बारे में बैंक के प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरी तबियत खराब है। एक सप्ताह से छुट्टी पर हैं। सोमवार को बैंक आने पर इस बाबत कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें