फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ कार्यालय पर आमरण अनशन का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर विकास खण्ड के समस्त कोटेदारों की बैठक शुक्रवार को एफसीआई गोदाम पर कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष हरसू सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीएसओ कार्यालय पर आमरण अनशन का निर्णय लिया गया। कोटेदार जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा 5000 रुपये का अर्थदंड लगाए जाने से नाराज है। उनका कहना है कि अगर अर्थदंड वापस नहीं लिया गया तो सभी कोटेदार 28 जून से जिलापूर्ति कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरसू सिंह ने कहा कि जलालपुर ब्लाक के 21 कोटेदारों पर जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा 5000 रुपया का लगाया गया अर्थदण्ड वापस नही लिया गया तो सभी कोटेदार 28 जून से जिलापूर्ति कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे। जिलापूर्ति अधिकारी ने आधार कार्ड न जमा करने के आरोप में 21 कोटेदारो पर लगाया गया अर्थदंड का निर्णय सरासर गलत है। हम लोगों को मीटिंग की पूर्व सूचना नहीं मिली थी। जिसे आधार बनाते हुए अर्थदंड लगाया गया है। हम सभी कोटेदार वैतनिक कर्मचारी नहीं है। किसी कोटेदार का कमीशन दो, तीन व चार हजार रुपया है। ऐसे में पाच हजार अर्थदंड कहा से जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि कोटेदारों को अर्थदंड न लगा कर आधारकार्ड न जमा करने वाले राशन कार्ड धारकों का खाद्यान्न रोक देना चाहिए था जिससे सभी राशनकार्ड धारक आधार कार्ड भी बनवा लेते और जमा भी कर देते। अगर डीएसओ ने अपना तुगलकी फरमान नहीं बदला तो सभी कोटेदार आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर निशा देवी, हंस कुमार दुबे, राकेश कुमार, रामचंद्र पटेल, भैरवी सिंह, सुमन सिंह, आलोक सिंह, विनय सिंह, माया शंकर पटेल, संजय सिंह, रामआसरे सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, दूधनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें