नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनौटी गांव में गुरुवार को दोपहर बांकेलाल दुबे के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बांकेलाल दुबे के पक्के मकान में दोपहर करीब एक बजे शार्टसर्किट से आग लगी तो परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग जुट गए। जिस कमरे में आग लगी थी उसमें रखा उपयोगी समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।