धर्मापुर। क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली की आपूर्ति चरमरा गई है। बिजली कब आएगी और कब कट जाएगी इसका कोई भी शेड्यूल निर्धारित नहीं है। एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे बिजली दी जाएगी, वहीं पर ग्रामीण अंचलों में 6 से 7 घंटे बिजली का मिलना और उसमें भी कटौती बीच बीच में होते रहने लोग गर्मी के इस मौसम में बेहाल हैं। क्षेत्र के धर्मापुर बाजार सहित सरैया, पहेतियां, किरतापुर, पौना, उतरगावा, राजेपुर, केशवपुर, कमरुद्दीनपुर, गजना में बिजली मात्र 6 से 7 घंटे ही मिल पा रही है।