मुंगराबादशाहपुर। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त आशीष शुक्ला उर्फ शशिकांत निवासी चौकी कला थाना मीरगंज के बिरूद्ध जारी कुर्की की नोटिस के अनुपालन में पंवारा पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त के घर के दरवाजे पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष पंवारा बालेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी आशीष लम्बे समय से फरार चल रहा है। जिसके न्यायालय में हाजिर नही होने पर अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर न्यायालय द्वारा कुर्की का आदेश जारी किया गया। जिसके अनुपालन में गुरुवार को आरोपी के दरवाजे पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी करायी गयी।