फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्ट हो गया फीडर का पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुंगराबादशाहपुर में नगर फीडर का आउटगोइंग पैनल गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। पुराना पैनल जर्जर हो गया था। उसे बदलने के लिए शुक्रवार को कस्बे में बिजली कटौती करने की तिथि घोषित कर दी गई है। पुराने पैनल से काम चलाया जा रहा था। लेकिन गुरुवार को अचानक पैनल ब्लास्ट कर गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप होने से इस भीषण गर्मी में लोग पसीनों से तरबतर होते रहे। नगर फीडर की ट्राली में आई तकनीकी खराबी के चलते आए दिन पैनल ब्लास्ट हो जाता है। जिसे बदल कर नयी ट्राली लगवाने की अधिशासी अभियंता ने 22 जून की तिथि तय की थी। ट्राली के आउट गोइंग पैनल को बनाने का प्रयास स्थानीय विद्युत कर्मियों द्वारा किया गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। सहायक अभियन्ता संदीप सरोज ने बताया कि पैनल को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें