जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के टीडी कालेज सहित सभी विकासखंडों में प्रशासन की तरफ से योग शिविर लगाए गए। इससे पूरा जिला योगमय हो गया था। इसके अलावा शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, योग समितियों, ग्राम प्रधानों ने भी अपने गांवों में शिविर आयोजित किया। 200 से अधिक स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए थे।
टीडी कालेज के उमानाथ स्टेडियम में योग शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी व सांसद डा. केपी सिंह, सांसद रामचरित्र निषाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। पतंजलि पीठ के योग गुरू रामअचल हरिमूर्ति ने सैकड़ों लोगों को आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग सिखाया। उन्होंने योग से होने वाले मानसिक, शारीरिक व सामाजिक फायदों के बारे में भी बताया। प्रभारी मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लगभग 202 देश भी योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जगह-जगह लोगों को योगासन, आसन, ताणासन, वृक्षासन, हस्तासन, भद्रासन, ऊष्टासन, कपाल भांति, अनुलोम विलोम आदि जैसे तमाम योग कियाएं सिखाई जा रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, जिला विकास अधिकारी दयाराम, प्राचार्य टीडी कालेज डा. विनोद सिंह, योग प्रशिक्षक शशिभूषण, डा. ध्रुवराज योगी, लाल बहादुर व कुलदीप योगी सहित एनसीसी कैटेड के छात्र/छात्राएं सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी ने योग किया। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. राजीव भगवन ने कहा कि ध्यान के समय हम कल्पनाओं में डूब जाते है, नई कल्पनाओं को जन्म देने लगते हैं। जबकि ध्यान का उद्देश्य है समस्त कल्पनाओं से मुक्ति। उन्होंने कहा कि मन को वश में करने की बात अवैज्ञानिक है। मन को बऊ में करने की बात करने वाले वास्भव में मन को नहीं जानते हैं। योग आचार्य अमित आर्य नेत्र् प्रोटोकङल के तहत योगाभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि आज का अभ्यास प्रतिदिन करने से जीवन परिवर्तित हो सकता है। कुलपति पे. डॉ. राजाराम यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिंह और अंगवस्त्रम भेंट किया। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, डॉ. वीडी शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. केएस तोमर, एमएम भट्ट, डॉ. संजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, सुशील प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर। नेहरू युवा केंद्र और जन शिक्षण संस्थान ने इंद्रा गांधी इनडोर स्टेडियम सिद्दीकपुर में योग शिविर आयोजित किया जिसमें मंगला प्रसाद सिंह योगाभ्यास कराया। इस मौके पर पीसी विश्वकर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, रघुराज, भूपेंद्र पांडेय, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, राजकुमार यादव, श्वेता सिंह, ज्योति यादव, अखिलेश पांडेय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, विनोद गौतम, क्रीडा अधिकारी मोहम्मद रूस्तम खान मौजूद रहे। फतेहगंज बाजार स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल के शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों आदि ने योग किया। विश्व योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने आसन, प्राणायाम, योग आदि किया। साथ ही उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी अवगत हुये। शिविर में योग शिक्षक सुशान्त रहे। योग में भाग लेने वालों में शिक्षक श्वेता मिश्रा, नेहा सिंह, कविता, सारिका, गरिमा, सत्य प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, अरविन्द सिह, आनन्द सिंह, बैजनाथ आदि उपस्थित रहे। शिवालय योग समिति और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में शिवालय मंदिर परिसर पान दरीबा में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि मौर्य, शिव प्रकाश, रामसूरत मौर्य, डा. संजय पांडेय, सुजीत चौरसिया, केवल कुमार, लल्ला चौरसिया, कैलाश मौर्य आदि मौजूद रहे। आरएन टैगोर सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में भी योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें प्रबंधक डा. पीके सिंह और प्राचार्य डा. शीला सिंह ने छात्र छात्राओं को योग के बारे में जानकारी दी। कायस्य कल्याण समिति एवं सत्यानंद योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बीआरपी कालेज के मैदान में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डा. अशोक अस्थाना, नियाज अहमद, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्य, नियाज अहमद, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी योग शिविर आयोजित किया। जिसमें योगाचार्य रामआसरे साहू एवं कमला शंकर पांडेय ने योग का गुर सीखाया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।