मडियाहूं। तहसीलदार मदन मोहन वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशा एक से 30 जून तक क्षेत्र के सभी मतदाताओं के अवलोकन हेतु केंद्रों पर मतदाता सूची उपलब्ध करवाई गई है। मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, नाम में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें सुधार, कोई मतदाता बाहर चला गया है तो उसका नाम विलोपन आदि करवाया जा सकता है। इसके लिए शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित प्रारूप एवं प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किए जा सकते हैं। बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि इस कार्य में तेजी लाएं और घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करें। लापरवाही पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।