फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जून से कस्बें में चलेगा अतिक्रम हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। नगर पंचायत के दुकानदारों द्वारा नाली पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण को समय सीमा के अंदर न हटाने पर बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। इसका खर्च भी अतिक्रमणकर्ता को ही वहन करना होगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार ने बुधवार को पूरे नगर में मुनादी कराकर सभी अतिक्रमणकर्ता जो नाली पर पक्का निर्माण कराए हुए हैं उसे 24 जून तक स्वयं हटा लेने का निर्देश दिया। कहा कि नहीं हटाने पर 25 जून को चलाए जाने वाले अभियान में जेसीबी से ध्वस्त करा दिया जाएगा। उसका खर्च भी अतिक्रमण कर्ता से ही वसूल किया जाएगा। नगर पंचायत का मुख्य उद्देश्य खुली नाली रहे ताकि बरसात का पानी बिना किसी रुकावट के निकलता रहे और नगर में होने वाले जाम से भी निजात मिल सके। पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि जो लोग नाली व नगर पंचायत की पटरी पर अतिक्रमण किए हुए हैं उसे तत्काल हटा लें अन्यथा किसी भी हाल में अतिक्रमण हटाओ अभियान को टाला नहीं जाएगा। 25 जून को यह कार्यवाही पुलिस बल को साथ लेकर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें