जौनपुर। डाक्यूमेंट मैनेजमेंट व्यवस्था के क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त डिलरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी उदयबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीलर प्वाइंट पर डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।
डीबीए अजीत यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यालयों में दो जुलाई से डीलर प्वाइंट पर डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट व्यवस्था लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत डीलर प्वाइंट स्तर पर आवश्यक प्रपत्रों को अपलोड किया जाएगा। पहले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन खरीदने पर एजेंसी पर वाहन स्वामी को अभिलेख देने पड़ते थे और एजेन्सी फाइल तैयार करके एआरटीओ कार्यालय भेजती थी। लेकिन इस नई व्यवस्था के लागू होने पर डीलर प्वांइट पर ही अभिलेख की फिडिंग हो जाएगी। भारी वाहनों पर यह व्यवस्था नहीं लागू होगी। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में कार्यलय के वरिष्ठ सहायक जय सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, विवेक कुमार मधुकर, जफर, साकिब, सतीश तिवारी, नवीन पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।