फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की विदाई कराने पहुंचे पति को मारपीटा कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के गुरैनी गावं की दलित बस्ती में पत्नी की विदाई कराने पहुंचे दामाद की ससुराल पक्ष के लोगों ने जम कर पिटाई कर दी। पत्नी की विदाई को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। खुटहन थाना क्षेत्र के शाहमऊ निवासी चन्द्र मोहन (35) गुरुवार की शाम अपने ससुराल पत्नी मंजू गौतम की विदाई कराने आया था। मंजू कई सालों से सुसराल नहीं जा रही थी। अपने मायके गुरैनी में रह रही है। शाम को इसी बात को लेकर पति चंद्र मोहन और उसकी पत्नी मंजू के बीच विवाद हो गया। चंद्र मोहन का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसे मार पीटकर घायल कर दिया। चंद्रमोहन थाने पहुंच कर पत्नी व उसके तीन भाइयों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें