मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल
जलालपुर। क्षेत्र के कुसाव गांव में एक दीवार खड़ी करने को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट होने गयी। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। अरुण कुमार विश्वकमॉ से रामजनम विश्वकमॉ, भैरोनाथ के बीच घर में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार को दोपहर में एक पक्ष से रामजनम, भैरोनाथ, जितेन्द्र व राकेश ने अपने पड़ोसी के उपर धावा बोले दिया। जिससे अरुण कुमार (35), सरिता पत्नी अरुण (31) व सोनाली पुत्री अरुण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया है। प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।