फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के पौहा गाव में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फंदे पर लटका पाया गया। जहां ससुराल वालों ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कहीं हैं वहीं विवाहिता के पिता किना सिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के जनौवा गांव निवासी किना सिंह की पुत्री नंदनी सिंह की शादी पौहा गांव में विपिन सिंह से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि बुधवार को नंदनी सिंह (22) पत्नी विपिन सिंह रोज की तरह परिजनों को भोजन कराने के बाद कहा खुद खाना खाकर घर में सोने चली गई। कुछ ही देर बाद उसने फंदा लगा लिया। उसे फंदे पर लटका देख उतार कर जीवित होने की आस में ससुराल वाले सीएचसी मछलीशहर आए ,जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। सिकरारा थाना क्षेत्र के जनौरा विवाहिता के पिता किना सिंह का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। और फंदे पर लटका दिया। उन्होंने सास रजनी सिंह, ससुर अरविंद सिंह , पति विपिन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें