बक्शा। क्षेत्र के शिवगुलामगंज बाजार में जल निकासी की सुविधा नहीं होने से नाराज गांव के लोगों ने ब्लाक प्रमुख को ज्ञापन सौंप कर सफाई कराने की मांग की। गंदगी के कारण चौदह वर्षीय एक बालिका में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। परिजन उसे वाराणसी स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है। बीडीसी अमित सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ब्लाक प्रमुख सजल सिंह को ज्ञापन सौंपा। बाजार निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की पुत्री कीर्ति गुप्ता को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। आराम न होने पर जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। बाजार वासियों का आरोप है कि पानी निकासी हेतु बनाई गई नाली की सफाई न होने से गंदगी का अंबार हो गया। बीडीसी की शिकायत पर पहुंचे ब्लाक पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख सजल सिंह को बाजार वासियों ने ज्ञापन सौंपा। प्रमुख ने बीडीओ एवं एडीओ पंचायत को सूचना देकर गुरुवार तक नाली साफ करवाए जाने का आश्वासन दिया।