फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पुतला फूंक, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं पर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे दंडनात्मक कार्यवाई के विरोध में समाजवादी युवजन सभा द्वारा मंगलवार को सेवईनाला चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। इस दौरान सरकार के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की ।
विज्ञापन

ऋषि यादव ने कहा कि जिला सचिव ऋषि यादव ने कहा कि यह प्रदर्शन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता एवं युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव के आह्वान पर किया गया है। उन्होंने कहा कि बेईमान योगी सरकार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हास्टल वाश आउट मुद्दे पर आंदोलनरत छात्रों पर दमनात्मक कार्यवाई करते हुए न सिर्फ 307 जैसी अन्य आपराधिक धारा लगाया। बल्कि उन्हें इलाहाबाद से बाहर चित्रकूट, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी के कारागार में स्थानांतरित करा दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र नेताओं को इलाहाबाद के कारागार में एक साथ रखकर शिष्टाचार व्यवहार किया जाए और छात्र नेताओं पर लगाए गए गम्भीर धाराओं का मुकदमा तत्काल वापसलिया जाए। ऐसा नहीं होने पर बड़ा जनांदोलन होगा। प्रदर्शन करने वालों में नितेश, मोनू, भीम, मुन्ना, सुजीत, शुभम, धनुषधर, अभिषेक, सुनील, सचिन, विपिन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जौनपुर। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष अहमद अब्बास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को डीएम से मिला। डीएम को सौपे गए पत्रक में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के मूल्यांकन में दिए गए निर्देश के तहत काटे गए प्रश्नों का मूल्यांकन न कराने की मांग की। मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मई 2018 को कराया गया। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र एवं प्रश्न पत्र के बिंदु-6 पर यह निर्देश दिया गया था कि उत्तर पत्रक में उत्तर देते समय किसी भी प्रकार की कटिंग, ओवरराइटिंग एवं व्हाइटनर का प्रयोग वर्जित हैं। ऐसा करने पर संबंधित प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने इस निर्देश का पालन किया और उत्तर पुस्तिका में कोई कटिंग, ओवर राइटिंग नहीं की। लेकिन कुछ दिनों पूर्व मौखिक स्वीकृति दी गयी कि कटिंग के प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो जिन अभ्यर्थियों ने निर्देशों का पालन किया उनके के साथ छलावा होगा। प्रतिनिधिमण्डल ने निर्देशों का पालन करते हुए कटिंग, ओवर राइटिंग, व्हाइटनर लगे प्रश्नों का मूल्यांकन न करने की मांग की। इस अवसर पर अविनाश यादव, समरजीत, शैलेश, सौरभ, विकास, अजय, आकांक्षा, अमिता कुमारी, निलेश, विवेक यादव, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें