फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलदल सडक की शुरू हुई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई स्टेशन रोड तिराहा पर दलदल हुई सडक की मरम्मत कराने में लोक निर्माण विभाग जुट गया। मंगलवार को जेसीबी लगाकर गिट्टी और बालू डालकर सड़क को ठीक कराया गया। उसके बाद देर शाम तक आवागमन बहाल हुआ। सोमवार को दलदली सडक पर कई वाहन फंस गए थे। जिसके कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सोमवार को दिन भर वाहनों के फंसने से बढी परेशानी की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद भाजपा नेता आकाश दुबे ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से शिकायत भी की थी। जंघई रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते से हंडिया की ओर जाने वाली सड़क पर वारी तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। काम शुरू होने से पहले स्टेशन तिराहे पर सडक गड्ढे में बदल गयी थी। ठेकेदार द्वारा सड़क पर बिना पुराना कट स्टोन उखाडे़ ही गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। रोलर से गिट्टी नहीं दबाई गई थी। इसके कारण पहली बरसात में सड़क दलदल हो गई थी। जिसके कारण सोमवार दिन भर वाहन उसमें फंसते रहे। काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह एक रोडवेज फंसी थी जिसके कारण घंटों रास्ता जाम रहा। दोपहर बाद एक कार और एक पिकअप भी सड़क के दल दल में पूरी तरफ धंस गई। सड़क दलदली होने से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा गंगापार आईटी विभाग प्रभारी आकाश दुबे ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता से बात की तथा सड़क तुरंत ठीक कराने को कहा। मंगलवार दोपहर सड़क पर मोरम युक्त गिट्टी गिराकर दलदली सड़क को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें