फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचव़रों ने छठें दिन भी मांगों को लेकर की आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में सचिवों का जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा।जिसमें तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। इस दौरान शासन के प्रतिनिधियों द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद कार्य बहिष्कार एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला समन्वय समिति के जिला संयोजक डॉ.प्रदीप सिंह व डॉ.फूलचन्द कनौजिया ने कहा कि वेतन और प्रोन्नति के लिए चल रहा आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सचिवों ने कार्य बहिष्कार किया। मछलीशहर, शाहगंज सोंधी, महराजगंज, सिकरारा, खुटहन, मड़ियाहू, रामपुर ब्लाक, नेवढ़िया आदि ब्लाकों में कार्य बहिष्कार के साथ सचिवों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें