फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी और आदित्य का आईआईटी में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर के भगौती कालोनी निवासी आयुषी श्रीवास्तव और सिरकोनी ब्लाक के अहमदपुर गांव निवासी आदित्य का चयन आईआईटी में हुआ।
आईआईटी एडवांस परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित होने के बाद घर में खुशी का माहौल है। भगौती कालोनी निवासी राजेश श्रीवास्तव के बेटी आयुषी श्रीवास्तव के चयन आईआईटी में हुआ। आयुषी की सामान्य रैंक 6543 वीं है। महिला रैंक 950 वीं मिली है। आयुषी अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा ब्रह्मदेव को देती है। अहमदपुर गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह का आईआईटी में चयन हुआ। आईआईटी मेन परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। उसने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर आल इंडिया 3192 वी रैंक प्राप्त किया। आदित्य ने राधिका इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा 87 प्रतिशत अंक के साथ प्राप्त किया था। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों तथा गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें