मीरगंज। ट्रेनों को लेट से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ट्रेनों के निर्धारित समय से स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। लेकिन जब उनको पता चल रहा है कि ट्रेन लेट है तो उनके चेहरे मायुस हो जा रहे है। वहीं उनको ट्रेनों का इंतजार करेन के लिए घंटो स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है।
जंघई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पंजाब मेल नौ घंटा,11054 आजमगढ से कुर्ला जाने वाली ट्रेन आठ घंटा, 14266 देहरादुन वाराणसी जनता एक्सप्रेस छह घंटा, 15159 छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस पांच घंटा, 14220लखनऊ वाराणसी इंटरसीटी चार घंटा, 54256 लखनऊ वाराणसी पैसेंजर पांच घंटा, 13006 अमृतसर हाबडा पंजाब मेल नौ घंटा, 22969 ओखा वाराणसी दो घंटा, 15017 कुर्ला गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटा, 11107 ग्वालियर वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटा, 11059 कुर्ला छपरा गोदान एक्सप्रेस एक घंटा, 4265 वाराणसी देहरादुन जनता एकसप्रेस दो घंटा देरी से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है इस समय लगभग सभी ट्रेने लेट से आ रही हैं।